कटनी: बिहार से महाराष्ट्र जा रहे 167 बच्चों को मध्य प्रदेश के कटनी में रोके जाने के बाद शुरू हुआ मामला अब शांत हो गया है। जांच और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। यह पूरा घटनाक्रम अब एक ऐसे उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ विभिन्न वर्गों सर्व समाज के लोगों ने मिलकर बच्चों की सुरक्षा और उनके परिवारों से पुनर्मिलन सुनिश्चित किया।

मामले की पृष्ठभूमि

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के विभिन्न जिलों से बच्चों का एक समूह महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। इसी दौरान कटनी में संदेह के आधार पर संबंधित एजेंसियों द्वारा बच्चों को रोककर सत्यापन प्रक्रिया शुरू की गई। दस्तावेजों और परिस्थितियों की जांच के बाद प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई की।


स्थानीय स्तर पर समन्वय और प्रयास

इस पूरे प्रकरण की जानकारी एडवोकेट सैयद अशरफ अली (भोपाल) द्वारा न्यूज़ मोहल्ला टीम को दी गई। उनके अनुसार, मामले में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका कटनी के स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की रही जिन्होंने देश की असली गंगा जमुना तहजीब और भाई चारे की एक बड़ी मिसाल पेश करते हुए लगातार प्रशासन से संवाद बनाए रखा और इस मुश्किल वक्त में छोटे छोटे मासूम बच्चों की स्थिति पर नजर रखी।

कटनी में सक्रिय रहे प्रमुख लोगों में शामिल हैं:
मारूफ हांफी (समाजसेवी), पप्पू दीक्षित, डॉ. ए. के. खान, बिंदेश्वरी पटेल, चेतु पटेल, सचिन शर्मा, प्रभात पांडे, विष्णु बाजपेयी, मनोज निगम, अरविंद गुप्ता, अमित शुक्ला, रजनी वर्मा, अनिल सिंह सेंगर, विनय दीक्षित, तारिक हुसैन, कैफ अहमद, अकील सिद्दीकी, शाहिद अंसारी, जाकिर अहमद हुसैन, शमशाद, महबूब (एडवोकेट), अब्दुल अहमद (एडवोकेट), मोहम्मद असगर तथा असद खान एवं अन्य जागरूक स्थानीयों लोग।


इन सभी ने मिलकर समन्वित रूप से कार्य किया और बच्चों के परिवारों से संपर्क बनाए रखने में सहयोग दिया।


इस पूरे मामले में भोपाल के जागरूक लोगों का बहुत एहम योगदान रहा।

इनमें प्रमुख रूप से एडवोकेट सैयद अशरफ अली, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, भोपाल शहर काज़ी सैयद मुश्ताक अली नदवी, मुस्लिम विकास परिषद मोहम्मद माहिर,कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हाफिज, तथा शोएब हाशमी (टीम BBM) शामिल रहे। इन्होंने आवश्यक संवाद और समन्वय में योगदान दिया।



सुरक्षित वापसी

जांच पूरी होने के बाद सभी 167 बच्चों को उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया। संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी की गई, जिससे बच्चों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सकी।


लब्बोलुआब

कटनी का यह प्रकरण दर्शाता है कि जटिल परिस्थितियों में प्रशासन और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय से सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। स्थानीय स्तर पर किए गए प्रयासों और सहयोग से बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाना संभव हो सका।


(न्यूज़ मोहल्ला ब्यूरो- 9301363785)