न्यूज़ मोहल्ला - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित BBM नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन खेल भावना, जोश और भाईचारे के माहौल में हुआ। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया, जहां खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक मुकाबले और खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा।
फाइनल मुकाबला टीम आतिफ टायर 11 के कप्तान अकबर जिंसी और टीम मरहबा के कप्तान जुनैद खान की टीमों के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में आतिफ टायर 11 ने शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि टीम मरहबा उपविजेता रही।
सेमीफाइनल मुकाबलों में दिखा दमदार खेल
पहला सेमीफाइनल टीम नशेमन और टीम आतिफ टायर 11 के बीच खेला गया, जिसमें आतिफ टायर 11 ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
वहीं दूसरा सेमीफाइनल टीम 64 मंजिल पठान और टीम मरहबा के बीच हुआ, जहां टीम मरहबा ने शानदार जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया।
खिलाड़ियों को मिले विशेष सम्मान
मैन ऑफ द मैच: आदिल खान
मैन ऑफ द सीरीज: आदिल खान
बेस्ट बैट्समैन: ओस्मा (टीम मरहबा)
बेस्ट बॉलर: गुफरान खान (टीम आतिफ टायर 11)
समाजसेवा के लिए भी जानी जाती है टीम BBM
इस शानदार टूर्नामेंट का आयोजन टीम BBM द्वारा किया गया, जो भोपाल की एक सक्रिय सामाजिक संस्था है। टीम BBM केवल खेल आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज से जुड़े मुद्दों को उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार कार्य करती है।
संस्था गरीब और बेसहारा लोगों को राशन वितरण, जरूरतमंद परिवारों की सहायता और सामाजिक समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा कई पारिवारिक विवादों और सामाजिक मसलों में मध्यस्थता कर लोगों के घर टूटने से बचाने का काम भी टीम BBM द्वारा किया जाता है।
टीम BBM का उद्देश्य समाज में भाईचारा, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। यही वजह है कि संस्था सामाजिक कार्यों के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रही है, ताकि युवाओं को सकारात्मक दिशा मिल सके।
टूर्नामेंट के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे और सभी ने टीम BBM के इस प्रयास की जमकर सराहना की।